इराक़, 10 प्रांतों के परिणाम सामने आए, बड़े उलटफेर की ख़बर....
Oct ११, २०२१ १७:०१ Asia/Kolkata
इराक़ के मुख्य चुनाव आयोग ने देश के 10 प्रांतों में संसदीय चुनावों के आरंभिक परिणामों का एलान कर दिया है।
इराक़ी समाचार एजेन्सी वा की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के मुख्य चुनाव आयुक्त जलील अदनान ने सोमवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि दियाला, दिवानिया, अलमुसन्ना, मीसान, वासित, दहूक, सलाहुद्दीन, कर्बला, नजफ़ और अरबील प्रांतों में पिछले दिन होने वाले संसदीय चुनाव के परिणाम सामने आ गये हैं।
श्री अदनान ने कहा कि इन प्रांतों के संसदीय चुनावों के परिणाम विस्तार से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स