ज़ायोनी सैनिक प्रकाश नहीं देख सकेंगेः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104850-ज़ायोनी_सैनिक_प्रकाश_नहीं_देख_सकेंगेः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों की आज़ादी के बिना इस्राईली बंदी प्रकाश नहीं देख सकेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०२१ २२:४३ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिक प्रकाश नहीं देख सकेंगेः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों की आज़ादी के बिना इस्राईली बंदी प्रकाश नहीं देख सकेंगे।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार हमास के एक नेता ख़लील अलहय्य ने अलअक्सा टीवी के साथ साक्षात्कार में कहा कि इस्राईल को जान लेना चाहिये कि इस्राईली बंदी केवल उसी हालत में प्रकाश देख सकेंगे जब हमारे बंदी आज़ादी का अनुभव करेंगे।

साथ ही उन्होंने फिलिस्तीनी बंदियों के साथ इस्राईल के पाश्विक बर्ताव की ओर संकेत किया और बल देकर कहा कि हमास बंदियों के आदान- प्रदान के लिए तैयार है किन्तु इस शर्त के साथ कि इस्राईल को बंदियों के आदान -प्रदान की कीमत चुकानी होगी।

उन्होंने शालीत सहमति की दसवीं वर्षगांठ पर कहा कि हम फिलिस्तीनी बंदियों से कहते हैं कि हम तुम्हारे साथ हैं और हम तुम्हें अतिग्रहणकारियों के साथ अकेला नहीं छोड़गें। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए