हिज़बुल्लाह और आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10486-हिज़बुल्लाह_और_आतंकवादियों_के_बीच_गंभीर_झड़पें
हिज़बुल्लाह के जियालों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच क़लमून क्षेत्र में गंभीर झड़पें हुई हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०६, २०१६ ०८:४३ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्लाह और आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें

हिज़बुल्लाह के जियालों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच क़लमून क्षेत्र में गंभीर झड़पें हुई हैं।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह और नुस्राफ़्रंट तथा अहरारुश्शाम के आतंकवादियों के बीच गुरूवार को क़लमून क्षेत्र की पहाड़ियों पर गंभीर झड़पें हुईं। इन झड़पों के दौरान कम से कम 6 आतंकवादी मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले भी इस क्षेत्र में हिज़बुल्लाह ने कई तकफ़ीरी आतंकवादियों को ढेर किया है।

क़लमून क्षेत्र लेबनान से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर स्थित है। यह वह क्षेत्र है जहां से आतंकवादी लेबनान में घुसते हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान हिज़बुल्लाह ने इस क्षेत्र में कई आतंकवादियों को झड़पों में मार गिराया है। इस क्षेत्र में हिज़बुल्लाह ने तकफीरी आतंकवादियों को भारी क्षति पहुंचाई है जिसके कारण इन आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देश, हिज़बुल्लाह से बहुत नाराज़ हैं।

ज्ञात रहे कि पिछले दो वर्षों के दौरान सीरिया का सीमावर्ती क्षेत्र क़लमून और लेबनान का सीमावर्ती क्षेत्र अरसाल, तकफ़ीरी आतंकवादियों और लेबनान के हिज़बुल्लाह के जियालों के बीच झड़पों का केन्द्र रहे हैं जिसमे हिज़बुल्लाह ने आतंकवादियों को बुरी तरह से परास्त किया है।