इस्राईल हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है, हसन नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104916-इस्राईल_हमारा_सबसे_बड़ा_दुश्मन_है_हसन_नसरुल्लाह
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने देश को गृह युद्ध की आग में झोंकने की कोशिशों के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि समीर जाजा का संगठन “लेबनानी फ़ोर्सेज़”, लेबनानी ईसाईयों के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०२१ ०४:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है, हसन नसरुल्लाह

हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने देश को गृह युद्ध की आग में झोंकने की कोशिशों के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि समीर जाजा का संगठन “लेबनानी फ़ोर्सेज़”, लेबनानी ईसाईयों के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है।

सोमवार की रात टीवी पर सीधे प्रसारित होने वाले अपने भाषण में हसन नसरुल्लाह ने लेबनानी फ़ोर्सेज़ के बंदूक़धारियों द्वारा हिज़्बुल्लाह समर्थक प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग की हालिया घटना की निंदा की, जिसमें कम से कम 7 लोग शहीद और 60 से ज़्यादा ज़ख़्मी हो गए थे।

हिज़्बुल्लाह के प्रमुख ने देश को गृह युद्ध की आग में झोंकने के प्रयासों के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा सबसे बड़ा दुश्मन ज़ायोनी शासन (इस्राईल) है, जबकि लेबनानी फ़ोर्सेज़ संगठन हिज़्बुल्लाह को लेबनानी ईसाईयों के लिए एक ख़तरे के रूप में पेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह संगठन एक फ़ेक दुश्मन की छवि गढ़ने का प्रयास कर रहा है, ताकि ईसाईयों और मुसलमानों के बीच फूट डाल सके।

हसन नसरुल्लाह ने अफ़ग़ानिस्तान के क़ंदहार में शिया मुसलमानों की मस्जिद में होने वाले आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों के परिजनों से हमदर्दी जताते हुए कहा कि आतंकवादी गुट दाइश अमरीका की देन है।

पिछले शुक्रवार को क़ंदहार शहर में स्थित बीबी फ़ातिमा मस्जिद में हुए आतकंवादी हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने ली थी, जिसमें कम से कम 43 नमाज़ी शहीद और 100 से ज़्यादा ज़ख़्मी हो गए थे। msm