यूएई के युवराज और बश्शार असद के बीच वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104992-यूएई_के_युवराज_और_बश्शार_असद_के_बीच_वार्ता
संयुक्त अरब इमारात के युवराज और सीरिया के राष्ट्रपति के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०२१ ०४:४४ Asia/Kolkata
  • यूएई के युवराज और बश्शार असद के बीच वार्ता

संयुक्त अरब इमारात के युवराज और सीरिया के राष्ट्रपति के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार बुधवार की रात बश्शार असद और मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नहयान के बीच टेलिफोनी वार्ता हुई।

इस टेलिफोनी वार्ता में दोनो पक्षों ने द्विपक्षीय संबन्धों को मज़बूत करने और परस्पर सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।  दोनो नेताओं ने क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों का भी जायज़ा लिया।पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब इमारात, सीरिया के साथ अपने संबन्धों को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है।

सीरिया संकट के दौरान यूएई ने वहां की सरकार के विरुद्ध नीति अपनाई थी किंतु बाद जब सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुटों को परास्त किया तो दिसंबर 2018 को संयुक्त अरब इमारात ने दमिश्क़ में अपना दूतावास खोल दिया।

याद रहे कि सन 2011 में सीरिया संकट आरंभ हुआ था जिसमें सऊदी अरब और अमरीका तथा उसके घटकों का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों ने बश्शार असद की सरकार के विरुद्ध आतंकवादी कार्यवाहियां आरंभ कर दीं जो वर्षों तक जारी रहीं किंतु सीरिया ने ईरान और रूस की सहायता से आतंकी गुटों को परास्त कर दिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए