इराक़: बाबिल के क़ब्रिस्तान में हुआ धमाका, पांच लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10552-इराक़_बाबिल_के_क़ब्रिस्तान_में_हुआ_धमाका_पांच_लोग_हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण में स्थित बाबिल प्रांत में हुए एक आतंकवादी बम धमाके में कम से कम पांच लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१६ १५:३४ Asia/Kolkata
  • इराक़: बाबिल के क़ब्रिस्तान में हुआ धमाका, पांच लोग हताहत

इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण में स्थित बाबिल प्रांत में हुए एक आतंकवादी बम धमाके में कम से कम पांच लोग मारे गए।

इराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मअन के अनुसार यह बम धमाका बाबिल प्रांत के अल-हसूदा शहर के क़ब्रिस्तान में उस समय हुआ जब लोग वहाँ किसी के अतिंम संस्कार के लिए एकत्रित हुए थे। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बम विस्फोट में अबतक 5 लोगों के मारे जाने और 14 अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर मिली है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी बगदाद के दक्षिण में 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबिल प्रांत के शहर अल-हसूदा शहर में इसी वर्ष मार्च महीने में एक स्टेडियम में हुए आत्मघाती हमले में 30 लोग मारे गए थे और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ज्ञात रहे कि इस अल-हसूदा शहर में हालिया वर्षों में कई ख़ूनी घटनाएं हुईं हैं। हसूदा में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए इराक़ सरकार ने इस शहर से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सैन्य अभियान करके इस क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और इस शहर को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया हालांकि इस क्षेत्र में अभी भी आतंकवादी घटनाएं होती रहती हैं। (RZ)