सीरिया पहुंचा अमरीका का एक अन्य सैन्य कारवां
कई प्रकार के आधुनिक हथियारों से लैस अमरीकी सैनिकों का एक कारवां, सोमवार को सीरिया में दाख़िल हुआ।
30 वाहनों वाला यह सैन्य कारवां इराक़ से सीरिया पहुंचा है जिमसें सैन्य वाहन, टैंक और तोपें शामिल हैं। यह अमरीकी सैन्य क़ाफ़िला सीरिया के हस्का क्षेत्र पहुंचा है।
पिछले सप्ताह भी 40 वाहनों के साथ अमरीकी सैनिकों का एक अन्य काफ़ेला हस्का पहुंचा था। वैसे तो अमरीकी यह दावा करते हैं कि वे आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के उद्देश्य से सैन्य कार्यवाहियां कर रहे हैं जबकि वे सीरिया में कुर्द डेमोक्रेटिक सेना के साथ सहयोग करके तेल लूटने के उद्देश्य से सीरिया के तेल संपन्र क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले रहे हैं।
यही कारण है कि पिछले कई महीनों के दौरान अमरीका के बहुत से ट्रक युद्ध का सामान लेकर सीरिया के तेल संपन्न क्षेत्रों में पहुंच हैं। इससे पहले भी कई बार यह समाचार आ चुका है कि अमरीकी सैन्य ट्रक सीरिया से तेल चुराते पकड़े जा चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए