यमनियों ने मार गिराया अमरीका का जासूसी ड्रोन
यमन की सेना ने एक अमरीकी जासूसी ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।
यमन की सेना की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि अमरीका का जासूसी का एक ड्रोन जो शत्रुतापूर्ण कार्यवाही में व्यस्त था मार गिराया गया।
यमन की सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने मंगलवार को बताया कि देश की सेना ने मआरिब प्रांत के अलजूबा क्षेत्र में अमरीका के एक ड्रोन को मार गिराया जो जासूसी के काम में व्यस्त था। उन्होंने कहा कि हमने नष्ट हुए अमरीकी ड्रोन की वीडिय बनाई है जो शीघ्र ही मीडिया के हवाले की जाएगी।
यमन की सेना के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस वर्ष में यहा पांचवा ड्रोन है जो मार गिराया गया। यह स्कैन ईगल टाइप का ड्रोन है। यमन की सेना ने इससे पहले देश की सीमा में सऊदी गठबंधन के भी कई ड्रोन विमानों को मार गिराया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए