दस वर्ष के बाद यूएई के विदेशमंत्री पहुंचे सीरिया
यूएई के विदेशमंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद मंगलवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुंचे।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार पिछले दस वर्षों के बाद संयुक्त अरब इमारात के किसी विदेशमंत्री का यह पहली दमिश्क़ यात्रा है।
दमिश्क़ हवाई अड्डे पर यूएई के विदेशमंत्री का स्वागत, सीरिया के उनके समकक्ष फैसल मिक़दाद ने किया। बाद में दोनो नेता राष्ट्रपति बश्शार असद के आवास पर गए।
सीरिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री की मुलाक़ात को आज अरब मीडिया में बहुत कवरेज मिल रहा है। संचार माध्यमों के अनुसार यूएई के विदेशमंत्री शेख अब्दुल्लाह बिना ज़ाएद ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ भेंटवार्ता के दौरान अरब संघ में सीरिया की वापसी और सीरिया को कूटनैतिक रूप में अलगाव की स्थिति से निकालने के बारे में चर्चा हुई।
यूएई के विदेशमंत्री दमिशक़ में बश्शार असद से मुलाक़ात करने के बाद जार्डन की राजधानी ओमान चले गए जहां पर उन्होंने इस देश के विदेश उपमंत्री एमन अस्सफ़दी से भेंटवार्ता की।
याद रहे कि सन 2011 में जब अरब संघ में सीरिया की सदस्यता निलंबित कर दी गई थी तो यूएई सहित कुछ अरब देशों ने दमिश्क़ से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था। बाद में संयुक्त अरब इमारात ने 2019 में दमिश्क़ में अपना दूतावास फिर से खोला था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए