इस्राईल का एक सैनिक लापता, बड़े पैमाने पर खोज अभियान आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105796-इस्राईल_का_एक_सैनिक_लापता_बड़े_पैमाने_पर_खोज_अभियान_आरंभ
ज़ायोनी संचार माध्यमों ने एक इस्राईल सैनिक के लापता होने की सूचना दी है जिसको ढूढने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान आरंभ कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०२१ ११:३३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का एक सैनिक लापता, बड़े पैमाने पर खोज अभियान आरंभ

ज़ायोनी संचार माध्यमों ने एक इस्राईल सैनिक के लापता होने की सूचना दी है जिसको ढूढने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान आरंभ कर दिया गया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी ने ज़ायोनी संचार माध्यमों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बुधवार 10 नवंबर 2021 को एक इस्राईली सैनिक "अलअरबा" नामक क्षेत्र से ग़ाएब हो गया।

अलमयादीन वेबसाइट ने इस्राईली सैनिक के लापता हो जाने की ख़बर देने के साथ बताया है कि उसका नाम "माऊर येरूशालमी" था।  यह ज़ायोनी सैनिक जिस छावनी में था वहां से निकलने के बाद ग़ाएब हो गया।

इस इस्राईली सैनिक को अन्तिम बार "ईलात" नामक क्षेत्र में देखा गया था।  ज़ायोनी संचार माध्यमों के अनुसार इस्राईल की पुलिस और सुरक्षाबल दोनों ही इस सैनिक की खोज में जुट गए हैं।  इस बारे में अभी विस्तार से कुछ पता नहीं चल पाया है।

यदीऊत अहारनूत समाचारपत्र के एक पत्रकार ने इस बारे में बताया है कि यह इस्राईली सैनिक मंगलवार की शाम को अलअरबा क्षेत्र में मौजूद था और बाद में उसे "ईलात" नामक क्षेत्र में देखा गया।  अरबा नामक क्षेत्र डेड सी के दक्षिण में स्थित है जो इस्राईल और जार्डन के बीच स्थित है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए