रेयाज़, लेबनान के मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करेः नईम क़ासिम
लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन के उप महासचिव ने कहा है कि सऊदी अरब को लेबनान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।
शेख नईम क़ासिम का कहना है कि लेबनान, केवल यह चाहता है कि सऊदी अरब, उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे।
उन्होंने कहा कि लेबनान एक स्वतंत्र देश है और उसको अपने आंतरिक मामलों में किसी का भी हस्तक्षेप सहन नहीं है।
हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने बेरूत के अत्तुयूना क्षेत्र में की जाने वाली गोलीबारी की ओर संकेत करते हुए कहा कि हिज़बुल्लाह ने देश को हमेशा देश की प्रगति के लिए प्रयास किये हैं।
उन्होंने लेबनान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में पैदा होने वाले मतभेदों के बारे में कहा कि वास्तव में इस मामले को सऊदी अरब ने कुछ अधिक लंबा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सऊदी अरब से केवल यही मांग है कि वह लेबनान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना छोड़ दे।
याद रहे कि लेबनान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री जार्ज फ़रदाही ने हाल में अपने एक संबोधन में यमन पर सऊदी अरब के हमले की निंदा की थी। सऊदी अरब ने लेबनान के इस मंत्री के बयान के विरोध में लेबनान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और लेबनान के राजदूत को अपने यहां से निकाल दिया। इस घटना के बाद से दोनो देशों के बीच में तनाव चल रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए