इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी की उल्टी गिनती शुरू
इराक़ी संचार माध्यमों में यह ख़बर सुर्ख़ियों में है कि देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
बग़दाद और वाशिग्टन के बीच होने वाले समझौते के आधार पर इराक़ में मौजूद सारे अमरीकी सैनिकों को 2021 तक इराक़ से वापस जाना होगा। इस हिसाब से अमरीकी सैनिकों की इराक़ से वापसी में अब लगभग 43 दिन शेष बचे हैं।
इराक़ी सूत्रों का कहना है कि जैसे-जैसे देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी की तारीख़ निकट आती जा रही है वैसे-वैसे इस देश के आंतरिक मामलों में अमरीकी हस्तक्षेप भी बढ़ता जा रहा है जिसका उद्देश्य इराक़ में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना है।
इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने अपनी हालिया अमरीकी यात्रा के दौरान वाशिग्टन में जो बाइडेन के साथ भेंटवार्ता में इस वर्ष के अंत तक इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी पर बल दिया था।
इराक़ की जनता अपने देश से अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति में विरोध में कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। उसका कहना है कि यह सैनिक तत्काल हमारा देश छोड़कर वापस जाएं। इराक़ की संसद भी इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बारे में एक प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक अमरीकी सेनेटर रेंडपाॅल कह चुके हैं कि पश्चिमी एशिया के संकट का समाधान वहां से अमरीकी सैनिकों की वापसी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए