फ़िलिस्तीनी नौजवान की शहादत प्रेमी कार्यवाही, 2 इस्राईली सैनिक घायल
अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में एक फ़िलिस्तीनी युवा ने शहादत प्रेमी कार्यवाही करते हुए दो इस्राईली सैनिकों को घायल कर दिया।
हेब्रू भाषा की मीडिया के अनुसार बैतुल मुक़द्दस के प्राचीन मोहल्ले में एक फ़िलिस्तीनी नौजवान के हमले में दो इस्राईली सैनिक घायल हो गये।
इस्राईल के टीवी चैनल 12 के अनुसार हल्के हथियार से किए गये इस हमले में एक सैनिक के पैर में जबकि दूसरे के सिर में चोटें आईं।
रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने तुरंत ही हमलावर को गोली मार कर शहीद कर दिया।
इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में शहादत प्रेमी कार्यवाहियों की वजह से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं और फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया गया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!