इस्राईल को क़स्साम ब्रिगेड की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10612-इस्राईल_को_क़स्साम_ब्रिगेड_की_चेतावनी
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की ओर से जारी हमले की ओर से चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१६ १०:३५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को क़स्साम ब्रिगेड की चेतावनी

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की ओर से जारी हमले की ओर से चेतावनी दी है।

फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के जारी हमले पर एक बयान जारी किया जिसमें कहा है कि इस्राईल ये जान ले कि प्रतिरोध दुश्मन की घात में बैठा है। इसी प्रकार क़स्साम ब्रिगेड ने इस्राईल के ख़िलाफ़ प्रतिरोध की सफलता पर बल देते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा को ज़ायोनियों के लिए नरक बना देंगे। क़स्साम ब्रिगेड के बयान में आया है कि ज़ायोनी शासन के नेता व सैन्य अधिकारी क्षेत्र के भविष्य से खेल रहे हैं और पिछले दिनों स्थिति को हर तरह से नियंत्रित दर्शाकर अपने समाज और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हल्क़ों से झूठ बोलना चाहते हैं ताकि इस प्रकार अपने लिए एक ख़्याली व झूठी सफलता हासिल करें।

इसी प्रकार क़स्साम ब्रिगेड के बयान में आया है कि दुनिया ने इस बात को देखा कि ज़ायोनी सैनिकों ने ऐसी स्थिति में एक सुरंग पर बमबारी की कि उसे क़स्साम ब्रिगेड ने बंद कर रखा था।

हमास की सैन्य शाखा ने बल दिया कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र व प्रतिरोध किसी भी स्थिति में ज़ायोनी दुश्मन की ओर से बहानों को स्वीकार नहीं करेगा।

इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिरोध पूरी तरह तय्यार है और अतिग्रहणकारियों के अतिक्रमण का पूरी दृढ़ता व होशियारी से मुक़ाबला करेगा।

ज्ञात रहे ज़ायोनी युद्धक विमानों ने पिछले दो दिनों के दौरान ग़ज़्ज़ा पट्टी के अनेक क्षेत्रों पर बमबारी की जिसके नतीजे में एक फ़िलिस्तीनी महिला शहीद और 6 लोग घायल हुए।

फ़िलिस्तीनी जियालों ने ज़ायोनी सैनिकों के हमलों के जवाब में अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दक्षिणी भाग में ज़ायोनी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया। (MAQ/N)