बड़ा ख़ुलासा, जॉर्डन के पास परमाणु रिएक्टर है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106226-बड़ा_ख़ुलासा_जॉर्डन_के_पास_परमाणु_रिएक्टर_है
जॉर्डन के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने ख़ुलासा किया कि देश में 5 मेगावाट की क्षमता वाला परमाणु रिएक्टर मौजूद है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०२१ १०:५६ Asia/Kolkata
  • बड़ा ख़ुलासा, जॉर्डन के पास परमाणु रिएक्टर है

जॉर्डन के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने ख़ुलासा किया कि देश में 5 मेगावाट की क्षमता वाला परमाणु रिएक्टर मौजूद है।

जॉर्डन के अख़बार अल-राय की रिपोर्ट के मुताबिक़, जॉर्डन के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ख़ालिद तूक़ान ने रविवार यह बड़ा ख़ुलासा किया कि उनके देश में परमाणु रिएक्टर सक्रिय है।

तूक़ान का कहना था कि उनके संगठन ने कम से कम बजट के साथ परमाणु ऊर्जा से लाभ उठाने के देश के प्रयासों को सफलता की मंज़िल तक पहुंचाया है और यह एक बड़ा क़दम है।

उन्होंने बताया कि हमारे देश में 5 मेगावाट की क्षमता वाला परमाणु शोध रिएक्टर है, जिससे परमाणु क्षेत्र में हमारे देश की क्षमताओं का निर्माण होगा।

जॉर्डन के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख का कहना था कि परमाणु परियोजनाओं के लिए लंबी अवधि तक प्रयास करने की ज़रूरत होती है। दो साल पहले ही परमाणु ऊर्जा संगठन ने देश के अस्पतालों को परमाणु तकनीक से लैस करना शुरू कर दिया था।

तूक़ान ने कहा कि अल-अक़बा इलाक़े में परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2030 से जॉर्डन बिजली के उत्पादन के लिए छोटे परमाणु रिएक्टरों से लाभ उठाना शुरू कर देगा और दूसरे औद्योगिक उद्देश्यों पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगा।

जॉर्डन के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख का कहना था कि परमाणु ऊर्जा लोगों की सुविधाओं के लिए है, न कि विध्सवंसकारी उद्देश्यों, जनसंहार और आतंकवाद के लिए। msm