सीरिया ने मार गिराए इस्राईल के 10 मिसाइल
रूस ने एलान किया है कि सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस्राईल के 10 मिसाइलों को नष्ट कर दिया।
रूस-सीरिया मैत्री केन्द्र के प्रमुख वेडिम कोलेट ने बताया कि इस्राईल की ओर से सीरिया पर फाएर किये गए 12 मिसइालों में से 10 मिसाइलों को सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट करके ध्वस्त कर दिया।
इस सूत्र के अनुसार बुधवार को इस्राईल की ओर से सीरिया पर मिसाइल से जो लक्ष्य बनाया गया था उसको नष्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सीरिया के होम्स प्रांत में ज़ायोनियों के मिसाइल हमले में सीरिया का एक सैनिक घायल हो गया।
सीरिया के सरकारी सूत्रों ने बताया है कि सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम ने होम्स में भी मिसाइलों को ध्वस्त किया।
याद रहे कि हालिया महीनों के दौरान कई बार अवैध ज़ायोनी शासन के कई हमलों को विफल बनाया है। इस्राईल वर्षों से सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करता आ रहा है जिनमें से अधिकांश को विफल बना दिया गया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए