जार्डन और मोरक्को में इस्राईल विरोधी प्रदर्शन हुए तेज़
जार्डनवासी, इस्राईल के साथ अपने देश के संबन्धों के सामान्य किये जाने का विरोध कर रहे हैं।
जार्डन के हज़ारों लोगों ने अवैध ज़ायोनी शासन के साथ अपने देश के संबन्धों के सामान्य किये जाने के विरोध में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किये।
जार्डन वासियों ने शुक्रवार को राजधानी ओमान में कूटनीतिक संबन्धों के सामान्य बनाए जाने के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार से ज़ायोनी शासन तथा यूएई के बीच पानी के मुक़ाबले में बिजली समझौते का भी खुलकर विरोध किया।
इसी बीच ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री की मोरक्को यात्रा का वहां की जनता विरोध किया है। रबात में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बेनी गैंट्स की यात्रा का विरोध किया। बेनी गैंट्स मंगलवार को मोरक्को पहुंचे थे।
वे इस्राईल के एसे पहले युद्धमंत्री हैं जिन्होंने मोरक्को का सरकारी दौरा किया है। इस यात्रा में बेनी गैंट्स ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए