हिज़्बुल्लाह के जियालों के क़ैदी बनने का खंडन
हिज़्बुल्लाह ने उन ख़बरों को निराधार कहा है जिसमें यह दावा किया गया है कि सीरिया के ख़ान तूमान क़स्बे में हिज़्बुल्लाह के कुछ संघर्षकर्ताओं को क़ैद कर लिया गया है।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ने अपने कुछ संघर्षकर्ताओं के उत्तरी सीरिया के हलब प्रांत के ख़ान तूमान क़स्बे में बंदी बनाए जाने की ख़बर को अफ़वाह बताते हुए कहा है कि इस तरह की अफ़वाह आतंकवादी गुट फैला रहे हैं जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।
ज्ञात रहे सीरिया में सक्रिय विदेश समर्थित आतंकवादी गुटों ने दावा किया है कि ख़ान तूमान क़स्बे में झड़प के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के 2 नागरिकों सहित हिज़्बुल्लाह के 5 फ़ाइटर्ज़ को बंदी बना लिया है। इसी प्रकार इन आतंकियों ने ख़ान तूमान क़स्बे को अपने क़ब्ज़े में करने का भी दावा किया।
सीरियाई सेना ने ख़ान तूमान पर आतंकियों के क़ब्ज़े को अफ़वाह बताते हुए इस क़स्बे में झड़पें जारी रहने की सूचना दी है।(MAQ/N)