यमनी सैनिकों ने फिर मार गिराया सऊदी गठबंधन का आधुनिक ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106612-यमनी_सैनिकों_ने_फिर_मार_गिराया_सऊदी_गठबंधन_का_आधुनिक_ड्रोन
यमनी सेना ने सऊदी अरब के एक आधुनिक ड्रोन विमान को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०२१ ११:१८ Asia/Kolkata
  • यमनी सैनिकों ने फिर मार गिराया सऊदी गठबंधन का आधुनिक ड्रोन

यमनी सेना ने सऊदी अरब के एक आधुनिक ड्रोन विमान को मार गिराया है।

यमनी सेना ने एलान किया है कि देश के सैनिकों ने पश्चिमोत्तरी यमन में सऊदी गठबंधन के एक जासूस ड्रोन विमान को मार गिराया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने बुधवार को एलान किया कि ओमरान और सादा प्रांतों के बीच एक स्थान पर सऊदी गठबंधन के ड्रोन विमान को मार गिराया गया है।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि देश की एयर डिफ़ेंस यूनिट ने ईश्वर की कृपा से सऊदी अरब के चीन निर्मित CH4 ड्रोन विमान को पहचाना और सुबह तड़के ज़मीन से हवा में मार करने वाले मीज़ाइल से उक्त आधुनिक ड्रोन विमान को मार गिराया।

यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि जिस मीज़ाइल से ड्रोन विमान को मारा गया है उसका अभी तक अनावरण नहीं किया गया है।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी गठबंधन का यह ड्रोन विमान ओमरान और सादा प्रांतों के बीच अमीशा क्षेत्र में जासूसी कर रहा था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए