इराक़ में चुनावी परिणामों के विरोध में प्रदर्शन
इराक़ की राजधानी बग़दाद में चुनावी परिणामों को लेकर हज़ारों लोगों ने ग्रीनज़ोन में प्रदर्शन किये हैं।
इराक़ी प्रदर्शनकारी चुनावी परिणामों को रद्द करने की मांग कर रहे थे। यह लोग इराक़ के चुनाव आयोग के परिणामों को स्वीकार न करने की बात कह रहे हैं।
ग्रीनज़ोन में लगी बाधाओं को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी उस स्थान की ओर बढ़ना चाह रहे थे जिसे पुलिस ने अपने घेरे में ले रखा था।
प्रदर्शन आयोजित करने वाले संगठन ने बयान जारी करके बताया है कि चुनाव में वास्तव मे धांधली हुई है और हम इस बारे में पीछे हटने वाले नहीं हैं।
इराक़ में 10 अक्तूबर को संसदीय चुनाव हुए थे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद इराक़ के कई राजनैतिक दलों ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद राजधानी बग़दाद सहित इराक़ के कई नगरों में व्यापक प्रद्रशन हुए थे जिनमें से कुछ हिंसक हो गए थे।
प्रदर्शनों को देखते हुए इराक़ के चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केन्द्रों मे मतों को पुनः गिनती करवाकर उनका एलान किया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए