ईरान और वेनेज़ुएला में निकट में हो सकता है महत्वपूर्ण समझौता....
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106762-ईरान_और_वेनेज़ुएला_में_निकट_में_हो_सकता_है_महत्वपूर्ण_समझौता....
इस्लामी गणतंत्र ईरान और वेनेज़ुएला के राष्ट्राध्यक्षों ने दोनों देशों के निकटवर्ती संबंधों में और अधिक विस्तार के बारे में विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०२१ १०:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान और वेनेज़ुएला में निकट में हो सकता है महत्वपूर्ण समझौता....

इस्लामी गणतंत्र ईरान और वेनेज़ुएला के राष्ट्राध्यक्षों ने दोनों देशों के निकटवर्ती संबंधों में और अधिक विस्तार के बारे में विचार विमर्श किया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरू से टेलीफ़ोनी वार्ता में दोनों देशों के संबंधों को रणनैतिक क़रार दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों में संबंधों के विस्तार के लिए व्यापक संभावनाएं पायी जाती हैं जिसके दृष्टिगत तेहरान-काराकास संबंधों विशेषकर आर्थिक और व्यापारिक लेनदेन को और भी विस्तृत करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने वेनेज़ुएला की साम्राज्यवादी विरोधी नीतियों और साम्राज्य के मुक़ाबले में वहां की सरकार और जनता के संघर्ष को वेनेज़ुएला पर लगे एक पक्षीय और अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों का कारण क़रार दिया।

राष्ट्रपति ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति को चुनाव में जीत पर बधाई दी और कहा कि चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन उनकी सरकार की शक्ति और क्षमता का चिन्ह है।

उन्होंने तेल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था ओपेक में भी दोनों देशों के संयुक्त सहयोग पर बल दिया। इस वार्ता में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने भी ओपेक में ईरान की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आपसी प्रयासों से तेल की मंडी को स्थाई बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ईरान और वेनेज़ुएला संयुक्त प्रयास से बहुत कुछ कर सकते हैं और हमें आशा है कि दोनों देशों के संयुक्त आयोग की मदद से नये समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए