फ़िलिस्तीनी युवाओं के जवाबी हमले में एक इस्राईली सैनिक घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106924-फ़िलिस्तीनी_युवाओं_के_जवाबी_हमले_में_एक_इस्राईली_सैनिक_घायल
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी युवाओं ने वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित जेनिन के दक्षिण में ज़ायोनी सैनिकों के हमले का डटकर मुक़ाबला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०२१ १०:४७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी युवाओं के जवाबी हमले में एक इस्राईली सैनिक घायल

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी युवाओं ने वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित जेनिन के दक्षिण में ज़ायोनी सैनिकों के हमले का डटकर मुक़ाबला किया।

फ़िलिस्तीन अल-यौम की रिपोर्ट के मुताबिक़, जेनिन के दक्षिण में स्थित याबद टाउन में इस्राईली सैनिकों ने हमला कर दिया। इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में कुछ फ़िलिस्तीनी युवाओं के घायल होने के समाचार हैं।

फ़िलिस्तीनी युवकों और इस्राईली सैनिकों के बीच याबद की एक चेक पोस्ट पर होने वाली झड़प में एक ज़ायोनी सैनिक भी घायल हो गया। जिसके बाद ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी और कई लोगों को घायल कर दिया।

घायलों में से एक फ़िलिस्तीनी युवक को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि ज़ायोनी सैनिकों ने अन्य फ़िलिस्तीनी घायलों को अस्पताल तक ले जाने की अनुमति नहीं दी। msm