इस्राईल और अमरीका का सैन्य अभ्यास बहुत ख़तरनाकः रूस
रूस का कहना है कि अमरीका और इस्राईल का संयुक्त सैन्य अभ्यास, पश्चिमी एशिया के लिए ख़तरनाक सिद्ध होगा।
रूस के विदेश उपमंत्री सरगेई रियाबकोफ ने कहा है कि इस्राईल और अमरीका की ओर से संयुक्त सैन्य अभ्यास करने का फैसला पश्चिमी एशिया में अस्थिरता बढ़ाने का कारण बनेगा।
उन्होंने अमरीकी और इस्राईली अधिकारियों से मांग की है कि वे इस संयुक्त अभ्यास के कार्यक्रम को निरस्त करें क्योंकि यह अशांति बढ़ाने का कारण बन सकता है।
रूस के विदेश उपमंत्री ने यह बात ज़ोर देकर कही कि मध्यपूर्व क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
इससे पहले पश्चिमी संचार माध्यमों ने वाशिग्टन के सामाचारिक सूत्रों के हवाले से बताया था कि अमरीका के रक्षामंत्री, इस्राईल के युद्ध मंत्री के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के मुद्दे की समीक्षा करने जा रहे हैं।
टीकाकारों का कहना है कि इस काम का उद्देश्य दोनो पक्षों की ओर से हर प्रकार की संभावित कार्यवाही के मुक़ाबले के लिए तैयारी करना है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए