अमरीकी सैनिक इराक़ में बने रहेंगेः मैकेन्ज़ी
अमरीका की सेंटल कमान के कमांडर जनरल मेकेन्ज़ी ने कहा है कि हमारे 2500 सैनिक एक निर्धारित समय तक इराक़ में ही रहेंगे।
असोसिएटेड प्रेस को दिये साक्षात्कार में जनरल मकेन्ज़ी ने कहा कि ग़ैर लड़ाकू भूमिका में परिवर्तित होने के बावजूद अमरीकी सैनिक इराक़ में ही बाक़ी रहेंगे।
उन्होंने कहा अमरीकी सैनिक, दाइश के विरुद्ध इराक़ी सेना के अभियान में सैन्य सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। जनरल मेकेन्ज़ी का कहना था कि उनको अब भी हमारी उपस्थिति की ज़रूरत है एसे में वे जबतक हमारी ज़रूरत महसूस करेंगे हम यहीं पर रहेंगे।
अमरीका की सेंटल कमान के कमांडर जनरल मेकेन्ज़ी का यह ताज़ा बयान एसी स्थिति में आया है कि जब कल गुरूवार को ही इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क़ासिम अलआरजी ने अपने देश से अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के मिशन के समाप्त होने की घोषणा की थी।
इससे पहले अमरीकी अधिकारियों की ओर से यह एलान किया जा चुका है कि सन 2021 के 31 दिसंबर को अमरीकी सैनिक, इराक़ से वापस चले जाएंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए