इस्राईल के ख़िलाफ़ नफ़रत में वृद्धि, 6 और प्रस्ताव पारित
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने शुक्रवार और शनिवार के बीच की रात इस्राईल के ख़िलाफ़ 6 अन्य प्रस्ताव पारित किए हैं।
हालिया वर्षों में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में इस्राईल के अपराधों के ख़िलाफ़ अनेक प्रस्ताव पारित किए हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने नवम्बर 2018 में इस्राईल के ख़िलाफ़ कुल मिलाकर 15 प्रस्ताव पारित किए थे जिनमें से 9 प्रस्ताव 16 नवम्बर को और 6 प्रस्ताव 30 नवम्बर को पास हुए थे।
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने नवम्बर 2019 में इस्राईल के ख़िलाफ़ 8 प्रस्ताव पारित किए थे।
महासभा ने 2020 में 23 बार दुनिया के विभिन्न देशों के ख़िलाफ़ निंदनीय प्रस्ताव पारित किए थे जिनें 17 निंदनीय प्रस्ताव इस्राईल के बारे में पास हुए थे और अब 2021 में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक बार फिर इस्राईल के ख़िलाफ़ छह प्रस्ताव पारित किए हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए