ज़ायोनियों के साथ सांठगांठ, फ़िलिस्तीनियों के साथ खुला विश्वासघातः जेहादे इस्लामी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107056-ज़ायोनियों_के_साथ_सांठगांठ_फ़िलिस्तीनियों_के_साथ_खुला_विश्वासघातः_जेहादे_इस्लामी
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने कहा है कि जो देश ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य कर रहे हैं उन्होंने वास्तव में फ़िलिस्तीनियों के साथ विश्वासघात किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०२१ ०८:१७ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों के साथ सांठगांठ, फ़िलिस्तीनियों के साथ खुला विश्वासघातः जेहादे इस्लामी

फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने कहा है कि जो देश ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य कर रहे हैं उन्होंने वास्तव में फ़िलिस्तीनियों के साथ विश्वासघात किया है।

अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेफताली की यूएई यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया में जेहादे इस्लामी ने कहा है कि यह खुला विश्वासघात है।

इस फ़िलिस्तीनी संगठन ने संयुक्त अरब इमारात के अधिकारियों द्वारा ज़ायोनी प्रधानमंत्री के स्वागत की निंदा की।  जेहादे इस्लामी संगठन की ओर से जारी बयान में आया है कि बेनेत का स्वागत, अवैध ज़ायोनी शासन की सुरक्षा को मज़बूत बनाने के अर्थ में है।

इस बयान के हिसाब से यह काम एक अवैध शासन को वैध दर्शाने का प्रयास है।  इससे पहले समाचारिक सूत्रों ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब इमारात की यात्रा की सूचना दी थी।

याद रहे कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प की मध्यस्थता से सितंबर 2020 को संयुक्त अरब इमारात और ज़ायोनी शासन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे जिसके बाद से यूएई ने ज़ायोनी शासन के साथ अपने कूटनैतिक संबन्ध आधिकारिक रूप में शुरू कर दिये थे। इस काम की आलोचना फ़िलिस्तीनियों के अतिरिक्त बहुत से दलों और नेताओं ने की थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए