यमनी सेना ने सऊदी जासूसी ड्रोन मार गिराया
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सोमवार की रात सऊदी अरब के एक जासूसी ड्रोन विमान को मार गिराया है।
यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी का कहना है कि यह ड्रोन देश में ही बनाए गए ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल से मार गिराया गया है।
यमनी वायु रक्षा प्रणाली ने सऊदी ड्रोन को शवबा प्रांत के असीलान ज़िले में निशाना बनाया।
सऊदी सैन्य गठबंधन ने अमरीका और यूरोपीय देशों के समर्थन से 2015 में यमन के ख़िलाफ़ व्यापक युद्ध छेड़ दिया था और उसकी घेराबंदी कर ली थी, जिसके कारण अब तक बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं समेत लाखों लोक मारे जा चुके हैं।
पिछले 6 वर्षों से यमन पर भीषण हमलों और अपनी पूरी ताक़त झोंक देने के बावजूद, सऊदी सैन्य गठबंधन को यमन में किसी तरह की कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
यमनी सेना और अल-हौसी आंदोलन ने जहां सऊदी गठबंधन को युद्ध के मोर्चे पर भारी नुक़सान पहुंचाया है, वहीं सऊदी अरब के काफ़ी भीतर रणनीतिक लक्ष्यों को भी निशाना बनाया है।
इस दौरान यमन ने अपनी रक्षात्मक शक्ति में काफ़ी वृद्धि की है और दुश्मनों के कई लड़ाकू विमानों और ड्रोन विमानों को मार गिराया है। msm