सीरिया के एक विद्युत संयंत्र पर तुर्क सेना का मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107098-सीरिया_के_एक_विद्युत_संयंत्र_पर_तुर्क_सेना_का_मिसाइल_हमला
सीरियाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, तुर्क सेना और अंकारा समर्थित सशस्त्र गुटों ने उत्तरी सीरियाई शहर अल-हसका के उपनगरीय इलाक़े में स्थित तल-तमर बिजली संयंत्र पर रॉकेटों से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०२१ १०:५१ Asia/Kolkata
  • सीरिया के एक विद्युत संयंत्र पर तुर्क सेना का मिसाइल हमला

सीरियाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, तुर्क सेना और अंकारा समर्थित सशस्त्र गुटों ने उत्तरी सीरियाई शहर अल-हसका के उपनगरीय इलाक़े में स्थित तल-तमर बिजली संयंत्र पर रॉकेटों से हमला किया है।

अल-हसका के उत्तर-पश्चिमी उपनगरीय इलाक़े में स्थित तल-तमर बिजली संयंत्र ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया कि तुर्क बलों और उनके भाड़े के लड़ाकों के मिसाइल हमले में बिजली संयंत्र को नुक़सान पहुंचा है, जिसके बाद इस संयंत्र को बंद कर दिया गया है।

अल-हसका बिजली कंपनी के प्रबंधक अनवर अकला का कहना ह कि इस हमले के परिणाम स्वरूप बिजली की सप्लाई ठप्प हो जाने के कारण, कई इलाक़ों की बिजली गुल हो गई है।

अकलाह का कहना था कि इस बिजली घर से अल-हसका के पश्चिमी इलाक़े और आसपास के कई गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती थी।

ग़ौरतलब है कि साल की शुरूआत में भी तुर्की समर्थित विद्रोही गुटों ने इस बिजली घर को निशाना बनाया था, जिसमें इस भारी नुक़सान पहुंचा था। msm