इस्राईल के मिसाइल हमले में सीरिया के सैनिक की मौत
इस्राईल के मिसाइल हमले में सीरिया के एक सैनिक की मौत हो गई है। यह हमला गुरुवार को तड़के दक्षिणी इलाक़े में एक चेकपोस्ट पर हुआ।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस हमले में एक सैनिक की जान गई है और चेकपोस्ट को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचा है।
साना के अनुसार गोलान हाइट्स के इलाक़े में यह हमला हुआ है। इससे 9 दिन पहले इस्राईल ने पश्चिमी सीरिया में लटाकिया बंदरगाह पर हमला किया था जिसके बाद बंदरगाह में आग लग गई थी मगर कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ था।
इस्राईल सीरिया के इलाक़ों पर बार बार हमले कर रहा है और सीरियाई एयर डिफ़ेन्स सिस्टम इन हमलों को नाकाम बनाता है मगर कभी इन हमलों में जानी और माली नुक़सान भी होता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए