सीरिया के सैनिकों ने फिर रोका अमरीकी सैनिकों का रास्ता
सीरिया के सैनिकों ने क़ामिशली नगर में अमरीकी सैनिक कारवां को रोककर उसको आगे जाने नहीं दिया।
अलअख़बरारिया टेलिविज़न चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सैनिकों ने गुरूवार को इस देश के अलहस्का प्रांत के क़ामिशली नगर की एक चेकपोस्ट पर अमरीकी सैन्य कारवां को रोक लिया।
सीरिया के सैनिकों ने पांच सैन्य वाहनों को बीच रास्ते में खड़ा करने के बाद अमरीकी सैनिकों को आगे जाने से रोके रखा।
अमरीकी सैनिकों का यह कारवां, तेल अद्दहब क्षेत्र से होकर अलहस्का प्रांत के क़ामिशली नगर जाना चाहता था लेकिन सीरियन सैनिकों ने अमरीकी सैनिकों को एक क़दम भी आगे बढ़ने नहीं दिया।
इसी प्रकर से सीरिया के अलमतीनिया क्षेत्र के लोग, पिछले सप्ताह एक अमरीकी सैन्य कारवां के रास्ते में रुकवाट बन गए और उन्होंने उनको वहां से वापस कर दिया किंतु आगे जाने नहीं दिया।
उत्तरी सीरिया में अमरीकी सैनिक इस देश की सरकार की अनुमति के बिना वहां पर मौजूद हैं। यह अमरीकी सैनिक उस क्षेत्र के प्राकृति संसाधनों का दोहन करने के साथ ही इस क्षेत्र में मौजूद तेल भी चुराकर ले जाते हैं।
सीरिया के अधिकारी बारंबार यह बात कह चुके हैं कि उनके देश के भीतर अमरीका और उसके घटकों की कार्यवाहिंया, अतिग्रहणकारियों जैसी हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए