विदेशी पैसों से हिज़बुल्लाह का विरोध, किस हद तक रहेगा कामियाब?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107228-विदेशी_पैसों_से_हिज़बुल्लाह_का_विरोध_किस_हद_तक_रहेगा_कामियाब
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह का कहना है कि अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन तथा विदेशी पैसों से कुछ लोग देश के भीतर प्रतिरोध के मुक़ाबले में आ गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०२१ ०५:२४ Asia/Kolkata
  • विदेशी पैसों से हिज़बुल्लाह का विरोध, किस हद तक रहेगा कामियाब?

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह का कहना है कि अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन तथा विदेशी पैसों से कुछ लोग देश के भीतर प्रतिरोध के मुक़ाबले में आ गए हैं।

हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा कि इस्लामी प्रतिरोध के विरोधी, अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन तथा विदेशी पैसों से आगामी चुनाव में हिज़बुल्लाह के मुक़ाबले में आना चाहते हैं।

शेख नईम क़ासिम ने बताया कि देश के आगामी चुनाव के बारे में अमरीका तथा फार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों की नकारात्मक गतिविधियों के कारण आगामी चुनाव बहुत कठिन होगा।  उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह के मुक़ाबले में अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त लोग हैं जिनको विदेश से पैसा मिल रहा है।

हिज़बुल्लाह के उप महासचिव का कहना था कि इन लोगों का मुख्य उद्देश्य, लेबनान की सत्ता पर क़ब्ज़ा करके यहां की संसद को अपने हाथ में लेना है ताकि अपने दृष्टिगत कार्यक्रमों को लागू कर सकें।

उन्होंने बताया कि इन लोगों का नारा, हिज़बुल्लाह और उसके समर्थकों से शत्रुता है।  यही वजह है कि हम देख रहे हैं कि आए दिन हिज़बु्ल्लाह और उसके समर्थकों के विरुद्ध निराधार बातें की जा रही हैं।

शेख नईम क़ासिम के अनुसार इस प्रकार से यह लोग अमरीका, कुछ यूरोपीय देशों तथा फ़ार्स की खाड़ी के कुछ देशों का समर्थन हासिल करना चाहते हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि इस गुट के पास लेबनान की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है।  उनका लक्ष्य इस्लामी प्रतिरोध और उसके समर्थकों का विनाश करना है।  इस काम को वे लेबनान के चुनाव के माध्यम से करना चाहते हैं।

सैयद हसन नसरूल्लाह के सलाहकार ने यह भी बताया कि लेबनान में अमरीकी दूतावास पर उनकी निर्भरता और संपर्क बहुत कुछ बताता है।  उल्लेखनीय है कि लेबनान में मई 2022 को संसदीय चुनाव कराए जाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए