इराक़, दाइश के हमले में हशदुश्शाबी के कई लड़ाकों की मौत
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी के ठिकानों पर हमला किया है।
सूमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, शनिवार की रात हशदुश्शाबी ने एक बयान में कहा है कि सलाहुद्दीन प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादियों के हमले में उसके कई लड़ाके शहीद हो गए हैं।
दूसरी ओर, उत्तरी इराक़ में इराक़ी सेना ने दाइश के आतंकवादियों के कई हमलों को नाकाम बना दिया है और आतकंवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है।
ग़ौरतलब है कि 2014 के बाद इराक़ के एक बड़े भाग पर क़ब्ज़ा करने और तथाकथित इस्लामी ख़िलाफ़त की स्थापना करने वाले इस तकफ़ीरी आतंकवादी गुट को हशदुश्शाही और इराक़ी सेना ने पराजित कर दिया है, लेकगिन उसके बचेखुचे तत्व एक बार फिर अमरीका, इस्राईल और अरब देशों के समर्थन से संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं।
इराक़ी स्वयं सेवी बल और सेना ने इन बचेखुचे आतंकवादी तत्वों को ठिकाने लगाने के लिए देश में व्यापक अभियान शुरू किया है। msm