लेबनान को है मूलभूत सुधारों की आवश्यकताः गुटेरस
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि लेबनान को इस समय मूलभूत सुधार करने होंगे तभी कोई सुधार होगा।
एंटोनियो गुटेरस का कहना है कि लेबनान के हालात बताते हैं कि इस देश को मूलभत सुधारों की आवश्कता है इसलिए यहा के राजनेताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने बुधवार को लेबनान की अपनी यात्रा के अन्त में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में गुटेरस ने कहा कि लेबनान का आर्थिक संकट बहुत गहरा है। उन्होंने कहा कि एसे में यह ज़रूरी है कि अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व समुदाय के साथ वार्ता को फिर से आरंभ किया जाए।
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यह बात बल देकर कही कि लेबनानी अधिकारियों की ओर से अगर गहरे सुधार नहीं किये गए तो फिर विश्व समुदाय, उनकी मांगों और उनके प्रस्तावों का कोई भी उत्तर नहीं देगा।
उन्होंने इसी के साथ बेरूत की बंदरगाह में होने वाले विस्फोट के संबन्ध में जारी क़ानूनी प्रक्रिया के बारे में कहा कि इसे निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने इसी के साथ लेबनान में संसदीय चुनावों के आयोजन की भी बात कही।
अपने संबोधन के अंत में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों से मांग की कि लेबनान की आर्थिक स्थति को सुधारने में वे भी भाग लें।
याद रहे कि राष्टसंघ के महासचिव चार दिन पहले लेबनान की यात्रा पर बेरूत पहुंचे थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए