ईरान के साथ समझौता न करना, करने से बेहतर हैः इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107458-ईरान_के_साथ_समझौता_न_करना_करने_से_बेहतर_हैः_इस्राईल
इस्राईल के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता न करना बुरा समझौता करने से बेहतर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०२१ १०:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ समझौता न करना, करने से बेहतर हैः इस्राईल

इस्राईल के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता न करना बुरा समझौता करने से बेहतर है।

यायिर लापिड ने कहा है कि जायोनी शासन इस बात को प्राथमिकता देता है कि अमेरिका और दूसरे देशों को चाहिये कि वे ईरान से वार्ता करना छोड़ दें ताकि उनके दावे के अनुसार एक बुरा समझौता न हो।

लापिड ने अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्य टाइम्स को दिये गये साक्षात्कार में दावा किया कि हमें समझौते से कोई समस्या नहीं है, एक अच्छा समझौता अच्छी चीज़ है, दूसरा विकल्प बेहतर है। ईरान से समझौता न करने और प्रतिबंधों को और कड़ा करने से यह इतमिनान हासिल हो जायेगा कि ईरान आगे नहीं बढ़ सकता।

इस्राईल के विदेशमंत्री ने कहा कि तीसरा विकल्प बुरा समझौता है, उन्होंने कहा कि हमें इस बात का हक़ हासिल है कि हम अपने अस्तित्व के सबसे बड़े खतरे व चुनौती से अपनी रक्षा करें।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इस समय सऊदी अरब या इंडोनेशिया के साथ इस्राईल के संबंधों को सामान्य बनाना कोई मुद्दा नहीं है किन्तु साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ देशों के साथ कूटनयिक संबंध स्थापित करने के संबंध में प्रयास जारी हैं।

इस्राईल के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात में कहा था कि तेलअवीव के लिए वियना वार्ता महत्वपूर्ण है और आजकल बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वियना वार्ता में जो कुछ होगा उसका मध्यपूर्व और इस्राईल की सुरक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और इसी कारण यह समय पर की जाने वाली मुलाक़ात है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए