ईरान के परमाणु मामले का स्थाई समाधान चाहते हैं" इस्राईल
ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्री ने दावा किया है कि तेलअवीव, उन्हीं के कथनानुसार, ईरान के परमाणु ख़तरे के स्थाई समाधान का इच्छुक है।
याईर लेपिड ने टेलिग्राफ को दिये इन्टरव्यू में ईरान के विरुद्ध निराधार दावे दोहराए।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन और उसके पश्चिमी घटकों को चाहिए कि वे परमाणु हथियारों तक ईरान की पहुंच को रोकने के लिए एक प्रभावी सैन्य धमकी तैयार रखें।
इस्राईल के विदेशमंत्री ने पश्चिम से मांग की है कि वियेना वार्ता में प्रगति न होने की स्थति में ईरान से निबटने के लिए एक प्रभावी सैन्य कार्यवाही के विकल्प को तैयार रखें। उनका कहना था कि अगर ईरानी यह सोंचे कि विश्व उनके साथ मुक़ाबले में गंभीर नहीं है तो फिर वे, याईर लेपिड के कथनानुसार, बम बनाने की प्रतिस्पर्धा करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें स्पष्ट करना होगा कि विश्व इस प्रकार के काम की अनुमति नहीं देगा इसलिए एक प्रभावी सैन्य विकल्प को मेज पर होना चाहिए। इस्राईल के विदेशमंत्री ने विश्व समुदाय से मांग की है कि ईरान के विरुद्ध दबाव को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए तथा उसको कूटनैतिक हिसाब से अलग-थलग कर दिया जाए।
उन्होंने इस दावे को फिर दोहराया कि पश्चिमी एशिया की प्रगति के लिए ईरान सबसे बड़ी बाधा है। इस्राईल के विदेशमंत्री के अनुसार अब जबकि हम इस्राईल के भीतर लोगों के बीच एक पुल बनाने पर ध्यान केन्द्रित किये हुए हैं, ईरान एसे में इराक़ और सीरिया के माध्यम से इस्राईल के लिए एक आतंकी पुल तैयार कर रहा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए