सीरिया की बंदरगाह पर इस्राईल का मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107612-सीरिया_की_बंदरगाह_पर_इस्राईल_का_मिसाइल_हमला
मंगलवार को तड़के इस्राईल ने एक बार फिर सीरिया के सबसे बड़े बंदरगाही शहर लाज़ेक़िया पर मिसाइल हमला किया है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२१ १२:१४ Asia/Kolkata
  • सीरिया की बंदरगाह पर इस्राईल का मिसाइल हमला

मंगलवार को तड़के इस्राईल ने एक बार फिर सीरिया के सबसे बड़े बंदरगाही शहर लाज़ेक़िया पर मिसाइल हमला किया है

सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने इस्राईली मिसाइलों का मुक़ाबला किया है।

हमले में जानी नुक़सान के बारे में अभी तक विस्तार से कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल में रखे कंटेनरों में आग लग गई।

इससे पहले आख़िरी बार 20 पहले ज़ायोनी शासन ने लाज़ेक़िया को निशाना बनाया था।

1967 के बाद से सीरिया और इस्राईल तकनीकी रूप से युद्ध की की स्थिति में हैं, जब 6 दिन के युद्ध के दौरान, ज़ायोनी शासन ने सीरिया के गोलान हाइट्स इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

इस्राईल ने सीरिया के इस इलाक़े में सैन्य अड्डे बना रखे हैं और वह इसे सीरिया पर हमलों के लिए इस्तेमाल करता रहा है।

हालांकि 2011 में इस अरब देश में संकट की शुरूआत के बाद से आतंकवादी गुटों के समर्थन के लिए इस्राईल के हवाई हमलों काफ़ी तेज़ी आई है।

इस्राईली मिसाइल हमले में एक अस्पताल, कुछ आवासीय इमारतों और दुकानों को भी नुक़सान पहुंचा है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, मिसाइल हमले के नतीजे में होने वाले धमाके की आवाज़ इतनी ज़्यादा थी कि उसे 80 किलोमीटर दूर एक दूसरे शहर तरतूस तर सुना गया। msm