इस्राईल ने दिया फ़िलिस्तीनियों को नये साल का तोहफ़ा, दुनिया ख़ामोश...
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107774-इस्राईल_ने_दिया_फ़िलिस्तीनियों_को_नये_साल_का_तोहफ़ा_दुनिया_ख़ामोश...
वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में दर्जनों फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०२२ १३:३२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने दिया फ़िलिस्तीनियों को नये साल का तोहफ़ा,  दुनिया ख़ामोश...

वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में दर्जनों फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

फ़िलिस्तीन के इन्फ़ारमेश्न सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार नाब्लस, अलख़लील और क़िलक़ेलिया सहित वेस्ट बैंक के अनेक क्षेत्रों में इस्राईली सैनिकों के हमलों  दर्जनों फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

इस्राईली सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग की और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए।

कुछ दिन पहले भी वेस्ट बैंक के नाब्लस प्रांत के बरक़ा क्षेत्र में भी इस्राईली सैनिकों के हमले में कम से कम 127 फ़िलिस्तीनी घायल हुए थे। घायलों में 5 को सीधे फ़ायरिंग का निशाना बनाया गया था। घायल होने वालों में ज़्यादातर का सबंध फ़िलिस्तीन के नाब्लस शहर के बरक़ा इलाक़े से है।

फ़िलिस्तीनी जनता नई अवैध इस्राईली कालोनियों के निर्माण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करती है। इस्राईल विश्व समुदाय की मांग पर ध्यान दिए बिना ही अमरीका के समर्थन से अवैध कालोनियों का निर्माण जारी रखे हुए है। (AK)   

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए