यमनी सेना ने पकड़ लिया इमारात का हथियारों से भरा जहाज़
यमन की सेना के प्रवक्ता ने एलान किया है कि लाल सागर में संयुक्त अरब इमारात के एक जहाज़ को पकड़ लिया गया है जिस पर हथियार लदे हुए हैं।
यहया अलसरी ने कहा कि इस जहाज़ को यमन की जलसीमा के भीतर पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा कि यह जहाज़ अनुमति के बग़ैर यमन की जल सीमा में दाख़िल हुआ जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि यह जहाज़ यमन की शांति और सुरक्षा को ख़तरे में डालने वाला काम कर रहा था।
इमारात ने वैसे तो यमन के पश्चिमी तटीय इलाक़ों से अपने सैनिक वापस बुला लिए हैं मगर रिपोर्टों में पता चलता है कि इमारात ने अपने सैनिकों को फिर शबवा भेजा है और वहीं से यमन के ख़िलाफ़ गतिविधियां कर रहा है।
ज्ञात रहे कि जब सऊदी अरब ने यमन पर हमला शुरू किया तो इमारात उसका साथ दे रहा था मगर धीरे धीरे यमन में लगातार मिलने वाली पराजय के बाद और दुबई पर भी जवाबी हमले के मंडराते ख़तरों को देखते हुए इमारात ने यमन से अपने सैनिकों को बाहर निकालने का एलान किया था मगर टीकाकार कहते हैं कि यमन में इमारात का हस्तक्षेप अब भी जारी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए