यमनी सेना ने अब इमारात के भी ड्रोन को मार गिराया
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने संयुक्त अरब इमारात के एक ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।
ब्रिगेडियर जनरल यहिया सरी ने एलान किया है कि यमन की सशस्त्र सेना ने शबवा प्रांत में अरब इमारात के एक "विंग लांग 2" ड्रोन को मार गिराया।
यहिया सरी के अनुसार यह ड्रोन शबवा प्रांत के असीलान नगर के ऊपर जासूसी कर रहा था और इसे ज़मीन से हवा में मार करने वाले एक मिसाइल से मार गिराया गया।
इसी प्रकार यहिया सरी ने पिछले सप्ताह बताया था कि यमन की नौसेना ने हथियारों से लदे अरब इमारात के एक जहाज़ को पकड़ लिया था। यहिया सरी ने बल कर कहा था कि यमन की नौसेना कई दिनों से इस जहाज़ पर नज़र रखे हुए थे और अंत में उसने इसे पकड़ लिया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!