जेहादे इस्लामी की धमकी, इस्राईल को जवाब दिया जाएगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108010-जेहादे_इस्लामी_की_धमकी_इस्राईल_को_जवाब_दिया_जाएगा
जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रवक्ता ने दो फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के ख़िलाफ़ ज़ायोनी कट्टरपंथियों और अतिग्रहणकारियों के अपराधों का अवश्य जवाब दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२२ १६:११ Asia/Kolkata
  • जेहादे इस्लामी की धमकी, इस्राईल को जवाब दिया जाएगा

जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रवक्ता ने दो फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के ख़िलाफ़ ज़ायोनी कट्टरपंथियों और अतिग्रहणकारियों के अपराधों का अवश्य जवाब दिया जाएगा।

वेस्ट बैंक में जेहादे इस्लामी प्रवक्ता तारिक़ इज़्ज़ुद्दीन ने ज़ायोनियों के हाथों दो फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादत पर सांत्वना देते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के प्रतिरोध जिनमें सशस्त्र संघर्ष भी शामिल है, अतिग्रहणकारियों के अपराधों का स्वभाविक और सही जवाब है।

गुरुवार की सुबह इस्राईली सैनिकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक के दक्षिणी नाब्लस में स्थित बलाता कैंप में 21 वर्षीय युवा बकीर हश्शाश को शहीद कर दिया था।

इसके साथ ही मुस्तफ़ा यासीन नामक एक और फ़िलिस्तीनी युवा पर पश्चिमी वेस्ट बैंक के सफ़ा नामक गांव में उस समय गाड़ी से रौंद कर शहीद कर दिया जब वह काम पर जा रहा था।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी अधिकारियों ने अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण की नीति को आगे बढ़ाते हुए एक नई योजना पास की है। इस योजना के आधार पर ज़ायोनी कट्टरपंथियों के लिए 3500 से अधिक घरों का निर्माण किया जाएगा।

यह ऐसी हालत में है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने 23 दिसम्बर 2016 को एक प्रस्ताव पारित करके इस्राईल से फ़िलिस्तीन के अतिग्रहित क्षेत्रों में कालोनियों के निर्माण को तुरंत बंद करने की मांग की है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए