यमन पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108032-यमन_पर_सऊदी_अरब_की_भीषण_बमबारी
सऊदी अरब ने अपने पड़ोसी युद्धग्रस्त देश, यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमलों का एक नया दौर किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०२२ १०:१३ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी

सऊदी अरब ने अपने पड़ोसी युद्धग्रस्त देश, यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमलों का एक नया दौर किया है।

यमन युद्ध को 6 वर्ष पूरे होने वाले हैं, ऐसी स्थिति में रियाज़ और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने लड़ाई में तेज़ी लाते हुए इस देश की पीड़ित जनता के सिरों पर एक बार फिर बमों की बारिश शुरू कर दी है और यमनी राष्ट्र की क्रूर घेराबंदी तंग कर दी है।

यमन के अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी लड़ाकू विमानों ने शनिवार तड़के उत्तर-पश्चिमी यमनी शहर सादा पर चार बार हवाई हमले किए।

शुरूआती रिपोर्टों के मुताबिक़, सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों में 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इससे कुछ घंटे पहले ही सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के दक्षिणी प्रांत शबवा पर 45 हवाई हमले किए थे।

इस बीच, सऊदी समर्थित विद्रोहियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान, हुदैदा प्रांत में 126 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।

हुदैदा प्रांत में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद लोग सड़कों पर निकल आए और उन्होंने सऊदी हवाई हमलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। msm