इराक़ में मुक़्तदा सद्र की पार्टी के नेता की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108080-इराक़_में_मुक़्तदा_सद्र_की_पार्टी_के_नेता_की_हत्या
शफ़क़ न्यूज़ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के मीसान प्रांत में मुक़्तदा सद्र की राजनीतिक पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०२२ १४:५८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में मुक़्तदा सद्र की पार्टी के नेता की हत्या

शफ़क़ न्यूज़ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के मीसान प्रांत में मुक़्तदा सद्र की राजनीतिक पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी गई है।

रविवार को इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े की कुर्दिसातन डेमोक्रेटिक पार्टी की न्यूज़ एजेंसी शफ़क़ न्यूज़ ने बताया कि मीसान प्रांत के अल-अम्मारा इलाक़े में मुक़्तदा सद्र की पार्टी के नेता की हत्या कर दी गई।

हालांकि शफ़क़ न्यूज़ ने इराक़ी राजनेता की हत्या से संबंधित अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है।

इराक़ी मीडिया में भी इस हत्या के कारणों या हत्यारों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने इस हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि मुस्लिम अबू-रीश सद्र पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे, जिनका शव शनिवार की रात अल-अम्मारा के इलाक़े से मिला है। msm