मुहम्मद अलहलबूसी दूसरी बार इराक़ के संसद सभापति चुने गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108104-मुहम्मद_अलहलबूसी_दूसरी_बार_इराक़_के_संसद_सभापति_चुने_गए
इराक़ की नई संसद की बैठक में संसद सभापति के चयन के लिए होने वाले मतदान के बाद मुहम्मद अलहलबूसी 200 वोटों से दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०२२ ०९:२० Asia/Kolkata
  • मुहम्मद अलहलबूसी दूसरी बार इराक़ के संसद सभापति चुने गए

इराक़ की नई संसद की बैठक में संसद सभापति के चयन के लिए होने वाले मतदान के बाद मुहम्मद अलहलबूसी 200 वोटों से दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं।

इराक़ की नई संसद की पहली बैठक में रविवार को संसद सभापति के चयन के लिए मतदान हुआ।

इराक़ी मीडिया ने रिपोर्ट दी कि संसद सभापति के पद के लिए मुहम्मद अलहलबूसी और महमूद अलमशहदानी के बीच मुक़ाबला था। मतदान में 329 सांसदों में से 228 ने हिस्सा लिया।

हलबूसी को कुर्दों, सुन्नी दलों और मुक़तदा सद्र की पार्टी का समर्थन हासिल था इसलिए उनके जीतने की पूरी संभावना थी।

इराक़ की पांचवीं संसद की पहली बैठक रविवार को 11 बजे शुरू होने वाली थी लेकिन तीन बार समय टला और शाम में चार बजे बैठक शुरू हो पायी। पहले महमूद अलमशहदानी को प्रोटेम सभापति चुना गया जो इराकी संसद के सबसे उम्र दराज़ सदस्य हैं मगर बैठक के दौरान सांसदों ने उन पर हमला भी किया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके बाद ख़ालिद अलदर्राजी को प्रोटेम सभापति बनाया गया। दूसरे प्रोटेम स्पीकर के चयन के तरीक़े पर पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी की स्टेट आफ़ ला पार्टी और ख़ुद अलमशहदानी को आपत्ति है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए