यमन ने यूएई का एक ड्रोन विमान मार गिराया
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हमलावर देश संयुक्त अरब अरब अमीरात के एक ड्रोन विमान को मार गिराया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी ने मंगलवार की सुबह बताया कि यमनी सेना ने शबवा प्रांत में यूएई के एक ड्रोन विमान को मार गिराया है।
यह ड्रोन विमान ऐन शहर की वायु सीमा में उड़ रहा था और इलाक़े की जासूसी कर रहा था।
यूएई के जासूसी ड्रोन विमान को यमनी सेना ने सतह से हवा में मार करने वाले स्वदेशी निर्मित मिसाइल से मार गिराया है।
हालिया दिनों में यमन ने अपनी रक्षात्मक शक्ति को काफ़ी मज़बूत कर लिया है और उसने सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों का न सिर्फ़ मुंह तोड़ जवाब दिया है, बल्कि सऊदी अरब के काफ़ी भीतर रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाया है।
पिछले कुछ महीनों के दौरान, यमन ने सऊदी अरब के क़रीब 10 से ज़्यादा ड्रोन विमानों का शिकार किया है। msm