इराक़, अमरीकी सैन्य क़ाफ़िलों पर हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108160-इराक़_अमरीकी_सैन्य_क़ाफ़िलों_पर_हमले
इराक़ी सूत्रों का कहना कि पिछले कुछ घंटों के दौरान देश में अमरीकी सैनिकों के लिए सैन्य उपकरण ले जा रहे एक दूसरे क़ाफ़िले को निशाना बनाया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०२२ १३:१२ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी सैन्य क़ाफ़िलों पर हमले

इराक़ी सूत्रों का कहना कि पिछले कुछ घंटों के दौरान देश में अमरीकी सैनिकों के लिए सैन्य उपकरण ले जा रहे एक दूसरे क़ाफ़िले को निशाना बनाया गया है।

साबेरीन न्यूज़ टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के बग़दाद प्रांत के यूसुफ़िया ज़िले में आज सुबह दूसरी बार अमरीकी सैन्य सहायता क़ाफ़िले पर हमला हुआ है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यह हमला दो चरणों में हुआ है। पहले चरण में 7 बजकर 30 मिनट पर अमरीकी सैन्य कारवां को हूर रजब इलाक़े में निशाना बनाया गया, दूसरी बार 7 बजकर 40 मिनट पर अल-अदवानिया इलाक़े में इस पर हमला किया गया।

साबेरीन न्यूज़ का कहना है कि अल-अज़्म नामक एक अज्ञात गुट ने अमरीकी सैन्य कारवां पर हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

इससे पहले मंगलवार की सुबह को ही समावा प्रांत में भी अमरीका के एक दूसरे सैन्य कारवां पर हमला हुआ था।

ग़ौरतलब है कि दिसम्बर 2021 के अंत तक इराक़ से अपने सैनिकों को बाहर निकालने के वादे के बावजूद, इस अरब देश में आज भी अमरीकी सैनिक मौजूद हैं।

इराक़ी संसद जनवरी 2020 में देश से सभी अमरीकी सैनिकों समेत सभी विदेशी सैनिकों को बाहर निकाले जाने पर आधारित एक प्रस्ताव पारित किया था। msm