लेबनान में सऊदी अरब के राजदूत का हिज़्बुल्लाह पर हमला
लेबनान में सऊदी अरब के राजदूत ने हिज़्बुल्लाह पर हमला करते हुए कहा है कि हिज़्बुल्लाह, लेबनानी सरकार से भी ऊपर है।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, लेबनान में सऊदी अरब के राजदूत वलीद अल-बुख़ारी ने एक ट्वीट में दावा किया कि लेबनान के लोगों के दर्द और आशाओं को नज़र अंदाज़ करने का कारण लेबनानी जनता की आंखों के सामने मौजूद सराकर पर हिज़्बुल्लाह के वर्चस्व का इनकार करना है।
इससे एक हफ़्ता पहले भी अल-बुख़ानी ने दावा किया था कि हिज़्बुल्लाह की गतिविधियां, अरब देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरे में डाल रही हैं।
सऊदी अरब के अधिकारी हिज़्बुल्लाह को ऐसी स्थिति में निशाना बना रहे हैं, जब यह देश आतंकवाद के पोषण और अपने पड़ोसी देशों में हस्तक्षेप के लिए जाना जाता है।
सऊदी अरब ने अपने पड़ोसी अरब देश यमन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ रखा है और वह इस देश में लाखों बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों की मौत का मुख्य कारण है। msm