इराक़, अमरीकी दूतावास पर भी बरसे राकेट
बग़दाद में अमरीकी दूतावास पर एक बार फिर राकेटों से हमला हुआ है।
बग़दाद के सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में स्थित अमरीकी दूतावास पर यह हमला हुआ।
टेलीग्राम चैनल साबेरीन न्यूज़ के अनुसार बग़दाद में अमरीकी दूतावास की तीसरी छावनी तौहीदिया पर गुरुवार को दो राकेटों से हमला हुआ। इस हमले के बाद दूतावास के सभी दरवाज़े बंद कर दिए गये। कुछ सूत्रों ने तीन राकेटों से हमले की रिपोर्ट दी है।
कुछ इराक़ी सूत्रों का कहना है कि इन राकेट हमलों से अमरीकी दूतावास में स्थित तीसरी छावनी तौहीदिया को निशाना बनाया गया। हमले के बाद दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी।
हमले की वीडियो फुटेज में अमरीकी दूतावास पर लगे सीआरए एयर डिफ़ेंस सिस्टम फ़ायर होने वाले राकेट से मुक़ाबला करता नज़र आया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए