यमन युद्ध कहीं हर ओर न फैल जाएः शेख अहमद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108648-यमन_युद्ध_कहीं_हर_ओर_न_फैल_जाएः_शेख_अहमद
लेबनान के एक मुफ्ती का कहना है कि एसा न हो कि यमन युद्ध की आग हर ओर फैल जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०२२ १९:२२ Asia/Kolkata
  • यमन युद्ध कहीं हर ओर न फैल जाएः शेख अहमद

लेबनान के एक मुफ्ती का कहना है कि एसा न हो कि यमन युद्ध की आग हर ओर फैल जाए।

लेबनान के जाफ़री मुफ़्ती शेख अहमद क़ब्लान ने यमन युद्ध के बढ़ने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि कहीं एसा न हो इसकी ज्वाला हर ओर फैल जाए।

उन्होंने अरब सरकारों को सचेत किया है कि यमन में भड़की हुई युद्ध की आग को बुझाने के प्रयास करो।  कहीं एसा न हो कि इसमें तुम्हारी राजधानियां जलकर स्वाहा हो जाएं।

लेबनान के इस धर्मगुरू ने कहा कि अरब शासक इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि यमनियों को हराया नहीं जा सकता।  उन्होंने कहा कि यमन का युद्ध हराम है। शेख अहमद के अनुसार यमन युद्ध से लाभ केवल इस्राईल और अमरीका को हो रहा है।

याद रहे कि यमन पर सऊदी गठबंधन की ओर से लगातार हमले किये जा रहे हैं।  इन हमलों में केवल निर्दोष लोग ही मारे जा रहे हैं।

शुक्रवार को सऊदी गठबंधन के विमानों द्वारा यमन में सअदा पर किये गए हमलों में 87 लोग मारे गए थे और 266 अन्य घायल हो गए थे।  इनम हमलों में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी मारे जा रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए