अलकाज़मी ने औचक किया सीरिया की सीमा का निरीक्षण
इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने एक शिष्टमण्डल के साथ औचक, सीरिया से लगने वाली इराक़ की सीमा का दौरा किया।
शफ़क़ न्यूज़ के अनुसार मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी बिना बताए हुए एकदम से सीरिया से लगने वाली इराक़ की सीमा पर पहुंचे। उनके साथ इराक़ के रक्षामंत्री, गृहमंत्री और इराक़ की सेना के वरिष्ठ कमांडर मौजूद थे।
अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि इराक़ के प्रधानमंत्री ने बिना बताए एकदम से सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीमा का निरीक्षण क्यों किया।
याद रहे कि हालिया दिनों में आतंकवादी गुट दाइश की बढ़ती आतंकी कार्यवाहियों के बाद सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीामा पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
गुरूवार को इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के कमांडर ने इराक़ के नैनवा प्रांत में एलान किया था कि सीरिया के अलहस्का जेल पर दाइश के आक्रमण के बाद, जिसमें दाइश के कई आतंकवादी जेल से भाग निकले थे, सीरिया की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है ताकि इस क्षेत्र में दाइश के प्रवेश को रोका जा सके। वर्तमान समय में इराक़ से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर इराक़ की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को बहुत चौकस कर दिया गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए