हमले के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ कार्यवाही होगीः सीसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10873-हमले_के_ज़िम्मेदारों_के_ख़िलाफ़_कार्यवाही_होगीः_सीसी
मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा है कि राजधानी क़ाहेरा के हलवान इलाक़े में हुए आतंकवादी हमले के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़, कार्यवाही की जाएगी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०९, २०१६ १८:२६ Asia/Kolkata
  • हमले के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ कार्यवाही होगीः सीसी

मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा है कि राजधानी क़ाहेरा के हलवान इलाक़े में हुए आतंकवादी हमले के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़, कार्यवाही की जाएगी।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक न्यूज़ के अनुसार, अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने रविवार को कहा कि मिस्री सेना, देश के सुरक्षा बलों के हत्यारों से अवश्य बदला लेगी।

ज्ञात रहे रविवार की सुबह सशस्त्र लोगों ने क़ाहेरा के हलवान इलाक़े में पुलिस पर हमला किया जिसमें 8 मिस्री पुलिस अफ़सर मारे गए।

दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

दूसरी ओर सोमवार को अलआलम के अनुसार, उत्तरी सीना प्रांत के उत्तर में स्थित अरीश-शैख़ ज़वीद राजमार्ग पर सशस्त्र लोगों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें मिस्री पुलिस के दो जवान हताहत और 5 अन्य घायल हुए।

उल्लेखनीय है कि मिस्र के उत्तरी सीना प्रांत के कुछ भागों में अक्तूबर 2014 से आपात स्थिति व कर्फ़्यू लागू है, जिनमें रफ़ह शहर और पश्चिमी अलअरीश शहर शामिल है।

मिस्री सेना ने कुछ महीनों पहले सशस्त्र गुटों के दमन के लिए रफ़ह, शैख़ ज़वीद, और अलअरीश इलाक़ों में व्यापक सैन्य कार्यवाही शुरु की है। (MAQ/N)